रखके मन में विश्वास, नाम मैया का लेले (लखबीर सिंह लक्खा) माता भजन लिरिक्स
Rakhke Man Mein Vishwas Naam Maiya Ka Lele Lyrics (Lakhbir Singh Lakkha) Lyrics
तर्ज (Tune): फकीरा चल चला चल (Faqira Chal Chala Chal - 1976 Movie Song)
रखके मन में विश्वास, नाम मैया का लेले तेरे काम आयेंगे राम, टूटे न आस, चल चला चल, ओ भक्ता चल चला चल |
युग युग से माँ शेरोंवाली, तार रही है दुनिया को, जाओ अपनी बिगड़ी बनालो, संवार रही है दुनिया को | माँ का बन जा तू दास, नाम मैया का लेले तेरे काम आयेंगे राम, टूटे न आस, चल चला चल, ओ भक्ता चल चला चल |
तन मन करदे माँ को अर्पण, मेल दिलों के धोती माँ, भर देती है घर खुशियों से, जिसपे खुश होती है माँ | रहने दे न उदास, नाम मैया का लेले तेरे काम आयेंगे राम, टूटे न आस, चल चला चल, ओ भक्ता चल चला चल |
जिसके घर में सच्चे मन से, माँ का पूजन होता है, वो घर घर न समझो भैया, वो इक मंदिर होता है | रहता हर दम उल्लास, नाम मैया का लेले तेरे काम आयेंगे राम, टूटे न आस, चल चला चल, ओ भक्ता चल चला चल |
जय माता दी कहता चल लक्खा, खुल जाये किस्मत तेरी भी, जैसे सुनती भक्तों की माँ, वैसे सुनेगी तेरी भी | फिर तू ना हो निराश, नाम मैया का लेले तेरे काम आयेंगे राम, टूटे न आस, चल चला चल, ओ भक्ता चल चला चल |

अर्थ (Bhavarth)
Read the most authentic and complete Rakhke Man Mein Vishwas Naam Maiya Ka Lele Lyrics (Lakhbir Singh Lakkha) (रखके मन में विश्वास, नाम मैया का लेले (लखबीर सिंह लक्खा) माता भजन लिरिक्स) lyrics. Popularized by Lakhbir Singh Lakkha, this divine mata ke bhajan dedicated to Mata Rani is presented in pristine Devanagari and English (Romanized) scripts. Using our advanced transliteration tool, you can instantly convert these lyrics into 8+ Indian languages including Gujarati, Bengali, Kannada, and Telugu. Scroll up to read the complete Bhavarth (meaning) to deeply understand the spiritual essence of this composition. You can also use the free PDF download feature to save these lyrics for your daily offline Puja, Aarti, and Satsang.
यहाँ आप रखके मन में विश्वास, नाम मैया का लेले (लखबीर सिंह लक्खा) माता भजन लिरिक्स के संपूर्ण और शुद्ध पाठ का आनंद ले सकते हैं। हमारी वेबसाइट पर आप इस माता के भजन को हिंदी और अंग्रेजी के साथ-साथ गुजराती, बंगाली और अन्य 6 भारतीय भाषाओं में पढ़ सकते हैं।इस रचना के आध्यात्मिक रहस्य को समझने के लिए आप ऊपर इसका 'भावार्थ' (अर्थ) भी पढ़ सकते हैं। दैनिक पूजा और सत्संग के लिए आप इसका PDF (पीडीएफ) मुफ्त में डाउनलोड कर सकते हैं।
Frequently Asked Questions
Q1: 'रखके मन में विश्वास' भजन के गायक कौन हैं और यह किस तर्ज पर आधारित है?
A1: यह ऊर्जावान भजन प्रसिद्ध भजन सम्राट लखबीर सिंह लक्खा (Lakhbir Singh Lakkha) जी द्वारा गाया गया है। इसकी धुन 1976 की बॉलीवुड फिल्म 'फकीरा' के मशहूर गीत "फकीरा चल चला चल" की तर्ज पर आधारित है।
Q2: इस भजन में "तेरे काम आयेंगे राम" पंक्ति का क्या महत्व है?
A2: हिंदू धर्म में सभी देवी-देवताओं की शक्तियाँ एक ही परमेश्वर से जुड़ी हैं। यह पंक्ति दर्शाती है कि माता की सच्ची भक्ति करने से परमपिता परमात्मा (राम) भी प्रसन्न होते हैं और भक्त के सभी रुके हुए काम स्वयं ही बन जाते हैं।
Q3: भजन के अनुसार कौन सा घर 'मंदिर' बन जाता है?
A3: भजन की पंक्तियों के अनुसार, जिस घर में बिना किसी छल-कपट के, बिल्कुल सच्चे मन से माता रानी का नियमित पूजन होता है, वह घर केवल ईंट-पत्थर का मकान नहीं रह जाता, बल्कि वह साक्षात एक पवित्र 'मंदिर' बन जाता है।
Related Tags
Categories: Mata Ke Bhajan
Deity: Mata Rani
Community Comments (0)
Be the first to share your devotion here.
आगे पढ़ें (Read Next)
तेरी आँखों के तारे करोड़ों माँ, मेरा कोई ना जग में तेरे सिवा (भजन) लिरिक्स
Teri Ankhon Ke Tare Karodon Maa Lyrics
अमृत की बरसे बदरिया, अम्बे माँ की दुअरिया (लखबीर सिंह लक्खा) भजन लिरिक्स
Amrit Ki Barse Badariya Lyrics (Lakhbir Singh Lakkha)
चैत्र नवरात्रि 2026: कलश स्थापना मुहूर्त, व्रत नियम और वृंदावन की विशेष पूजा

मोहित तरकरMohit Tarkar
संस्थापक एवं मुख्य संपादक • Founder & Chief Editor
धार्मिक सटीकता और भाषाई शुद्धता के लिए प्रमाणित। प्रामाणिक सनातन धर्म साहित्य के संरक्षण के लिए समर्पित।
Fact-checked for religious accuracy and linguistic purity. Dedicated to preserving authentic Sanatan Dharma literature.